BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में धूमधाम से मना सामा-चकेवा पर्व, युवा लेखिका शरण्या झा सम्मानित


जमशेदपुर। मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, जमशेदपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 24 नवंबर 2026 को विद्यापति परिसर, गोलमुरी में मिथिलांचल की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक पर्व सामा-चकेवा बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवती वंदना से की गयी। अतिथि के रूप में जियाडा की पूर्व डिप्टी डायरेक्टर रंजना मिश्रा और रोटरी क्लब की सदस्या और समाज सेवी कुसुम ठाकुर ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की संयोजक माला चौधरी जी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया और धन्यवाद ज्ञापन अन्नपूर्णा जी द्वार दिया गया। मंच संचालन श्रीमती रूपम झा जी ने किया। मिथिला की पारंपरिक संस्कृति, लोकगीतों एवं रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने सामा-चकेवा पर्व के माध्यम से भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और पारिवारिक संबंधों की महत्ता को याद किया।
इस अवसर पर परिषद् के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं मिथिलावासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सभी ने मिथिला की गौरवशाली लोकपरंपरा को जीवंत बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुँचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में समाज की युवा लेखिका शरण्या झा को उनकी लेखन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, प्रेम एवं सांस्कृतिक एकता के संदेश के साथ हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त कार्यकारणी संग संयोजिका माला चौधरी एवं रूपम झा,पूनम झा, अन्नपूर्णा झा,अंजिता झा, नम्रता झा,राधा झा, कंचन दास, गायत्री झा,बबली झा संग अन्य महिलाओं का योगदान रहा।
मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, जमशेदपुर