logo

शहीद जगदेव चौक बीस फूटा को बजरंग बली चौक नहीं बनने दिया जाएगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु


शहीद जगदेव चौक बीस फूटा को बजरंग बली चौक नहीं बनने दिया जाएगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

पलामू : झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शहीद जगदेव प्रसाद चौक बीस फूटा का दौरा करने के बाद जारी प्रेस बयान में कहा है कि क्रांति के अग्रदूत शहीद जगदेव प्रसाद के प्रतिमा स्थल बीस फुटा मेदिनीनगर स्थित चौक पर  हड़प नीति के तहत हनुमान जी (बजरंग बली) की प्रतिमा स्थापित कराना नव निर्वाचित मेयर,भाजपा व संघ का षडयंत्र, निंदनीय है। वंचितों के राष्ट्रपिता व भारत में स्वाभिमान व समाजिक परिवर्तन के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा बा राव फूले जी की पावन जयन्ती पर कोटि कोटि नमन अर्पित करते हुए हम संकल्प लेते हैं कि बहुजन महापुरुषों की विरासत को हड़पने के संघी षड्यंत्र के खिलाफ जोरदार आन्दोलन किया जाएगा।
       बयान में उन्होंने कहा है कि कल मेदिनीनगर में आयोजित होनेवाले हिन्दू सम्मेलन में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी,बाबा साहेब डॉ बी०आर०अम्बेडकर जी,तथागत भगवान बुद्ध आदि बहुजन महापुरुषों की तस्वीरों को लगाकर उन्हें हड़पने व गुमराह करने की साजिश की जा रही है।अगर इनके मन में हमारे महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना होती तो रातोंरात शहीद जगदेव चौक पर बजरंग बली की प्रतिमा नहीं स्थापित की जाती? सबको पता है कि पिछले कार्यकाल में इन्होंने भारत माता के नाम पर दुर्गा माता को भगवा  माता मानकर साहित्य समाज चौक पर बैठाकर भगवा ध्वज लहरा दिया?
     ब्यान में जेकेएम अध्यक्ष ने कहा है कि हमारा भारत एक धर्मनिरपेक्ष व सहिष्णु राष्ट्र है, जहां के चौक-चौराहों पर सभी धर्मों के लोग भाईचारे के साथ मिलते हैं,अगर ऐसे ही संघ व भाजपा का साम्प्रदायिक एजेंडा चौक -चौराहों पर लागू होने लगेगा तो पता नहीं कब भावना आहत गिरोह को दंगा फ़ैलाने का मौका मिल जाए।