BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रांची एरिया बोर्ड के सब स्टेशनों में जरूरत का नहीं रहता कोई सामान


न्यू साकेत नगर में भरभरा कर गिरा बिजली का पोल, शिकायत करने पर बोला गया पोल खोजने गया है मिस्त्री

दोपहर 12 बजे टूटा था पोल, शाम चार बजे तक नहीं पहुंचे थे मिस्त्री
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रांची : राजधानी रांची में झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड की तरफ से 24 घंटे बिजली दिये जाने का वायदा किया जाता है। बिजली का बिल भी एडवांस में ही ले लिया जाता है। पर जब इमरजेंसी होती है, तो घंटों बिजली काट दी जाती है। गुरुवार को हिनू के न्यू साकेत नगर में बिजली का पोल दोपहर 12 बजे भरभरा कर गिर गया। इससे जान माल की कोई हानि तो नहीं हुई, पर 12 बजे के बाद से एयरपोर्ट सब स्टेशन से बिजली काट दी गयी। शिकायत करने पर यह बताया गया कि कंपलेन दर्ज हो गया है देख रहे हैं। मुहल्ले के लोगों ने सहायक विद्युत अभियंता से लेकर एरिया बोर्ड महाप्रबंधक तक इसकी शिकायत की। पोल के टूटने की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई। मुहल्ले के दो सौ घरों में बिजली भी गुल हो गयी। एयरपोर्ट सब स्टेशन में भी कालोनी के लोग यह जानने पहुंचे कि क्या आज बिजली बहाल होगी, तो बताया गया कि मार्निंग शिफ्ट वाले बिजली मिस्त्री और लाइन मैन पोल खोजने निकले हैं। पोल मिलने के बाद ट्रैक्टर भी खोजा जायेगा। यानी पहले पोल को खड़ा किया जायेगा, फिर सोंचा जायेगा कि बिजली बहाल होगी अथवा नहीं। पोल के टूटने की वजह से वाईफाई के तार वाले कनेक्शन भी प्रभावित हुए हैं। शाम चार बजे तक पोल बदलने के लिए कालोनी में बिजली मिस्त्री और लाइन मैन नहीं पहुंचे थे। यानी चार घंटे तक शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई थीं। हां सहायक अभियंता ने मामले पर ओके का मैसेज ह्वाट्सएप पर जरूर भेज दिया था। यह स्थिति राजधानी के हर सब स्टेशन की है। सब स्टेशन में जरूरत का कोई चीज भी नहीं है। सिर्फ तीन-चार लकड़ी की सीढ़ी को छोड़ अन्य चीजें उपलब्ध ही नहीं रहती हैं। इससे हमेशा सिचुएशन गंभीर हो जाता है और लाइन मैन बेकार पड़े रहते हैं।