BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टाटा स्टील ने अपने प्रमुख वार्षिक बी-स्कूल बिजनेस चैलेंज, स्टील-ए-थॉन के 13वें सीजन के विजेताओं की घोषणा की


देश के प्रमुख बी-स्कूलों से 12,700 से अधिक पंजीकरण के साथ अब तक की सर्वाधिक भागीदारी दर्ज की गई
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने 21 नवंबर, 2026 को कोलकाता में आयोजित ग्रैंड फिनाले में अपने प्रमुख वार्षिक बी-स्कूल बिजनेस चैलेंज, स्टील-ए-थॉन के 13वें सीजन के विजेताओं की घोषणा की। शेपिंग टुमॉरो  थीम पर आधारित इस संस्करण में अब तक की सर्वाधिक भागीदारी दर्ज की गई, जिसमें 12,700 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ। यह प्रतियोगिता छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों पर काम करने और टाटा स्टील के नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अनूठा अवसर प्रदान करती है।
13वें सीजन में तीन रणनीतिक विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई: शेपिंग टुमॉरोज ग्रोथ (मार्केटिंग एवं सेल्स), शेपिंग टुमॉरोज वैल्यू चेन (सप्लाई चेन एवं प्रोक्योरमेंट) और शेपिंग टुमॉरोज वर्कफोर्स (ह्यूमन रिसोर्सेस )। प्रतियोगिता के तहत कुल 18 बिजनेस केस स्टडी प्रस्तुत किए गए, जिनमें टाटा स्टील नेदरलैंड्स और टाटा स्टील यूके की चुनौतियाँ भी शामिल थीं। इससे प्रतिभागियों को विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के व्यावसायिक परिप्रेक्ष्य को समझने का अवसर मिला। इस संस्करण में एमबीए के प्रथम और द्वितीय वर्ष, दोनों के छात्रों ने भाग लिया।
शेपिंग टुमॉरोज ग्रोथ श्रेणी में डीएमएस, आईआईटी दिल्ली की टीम ‘सेपियंस’ विजेता रही। आईआईएम कोझिकोड की टीम ‘माइंड्स ऑफ स्टील’ ने दूसरा और एक्सएलआरआई जमशेदपुर की टीम ‘टीम इन द नॉर्थ’ ने तीसरा स्थान हासिल किया। शेपिंग टुमॉरोज वैल्यू चेन श्रेणी में एसजेएमएसएम, आईआईटी बॉम्बे की टीम ‘द इनफैलिबल्स’ विजेता रही। आईआईएम कोझिकोड की टीम ‘ए स्क्वायर’ दूसरे और एक्सआईएम भुवनेश्वर की टीम ‘फेरो-सियस’ तीसरे स्थान पर रही। शेपिंग टुमॉरोज वर्कफोर्स श्रेणी में एमडीआई गुरुग्राम की टीम ‘फ्यूचरिस्ट्स’ विजेता रही। इसी संस्थान की टीम ‘टीम अनटैंगल’ ने दूसरा और आईआईएम कोझिकोड की टीम ‘वी शैल पर्सिवियर’ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टाटा स्टील के उपाध्यक्ष पीयूष गुप्ता ने कहा, “स्टील उद्योग का भविष्य केवल बोर्डरूम में बैठकर तय नहीं होगा। इसे ऐसे लोग आकार देंगे, जो किसी समस्या को व्यवसाय, ग्राहक, आपूर्तिकर्ता या कर्मचारी के नजरिए से समझने की क्षमता रखते हैं। इस संस्करण में हमें ठीक यही देखने को मिला। 13 साल पहले शुरू हुई स्टील-ए-थॉन हमारे लिए प्रतिभाओं की तलाश के साथ-साथ सीखने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में कई नए पहलुओं को शामिल किया गया। तकनीक आधारित टीम प्रतियोगिता बिजनेस कैपेबिलिटी राउंड के माध्यम से प्रतिभागियों की व्यावसायिक समझ, विश्लेषणात्मक सोच, समस्या समाधान और निर्णय लेने की क्षमता का आकलन किया गया। दो सदस्यों वाली टीम का नया प्रारूप लागू किया गया, जिससे आपसी सहयोग को बढ़ावा मिला। नए एग्जीक्यूटिव केस प्रेजेंटेशन एवं स्ट्रैटेजी शोकेस राउंड ने प्रतिभागियों को टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपने समाधान विकसित करने और प्रस्तुत करने का अवसर दिया। चरणबद्ध और सुव्यवस्थित मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से शुरुआत में शामिल 12,700 से अधिक छात्रों में से 125 टीमें प्री-फिनाले तक पहुंचीं । प्रत्येक फाइनलिस्ट टीम को टाटा स्टील की केस डेवलपमेंट टीम से एक समर्पित मेंटर भी नियुक्त किया गया, जिसने ग्रैंड फिनाले से पहले उनके समाधानों को और बेहतर बनाने में मार्गदर्शन दिया।
ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट टीमों ने टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों की जूरी के समक्ष अपने समाधान प्रस्तुत किए। जूरी में पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट – ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट एवं बिजनेस एक्सीलेंस; आशीष अनुपम, वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग एवं सेल्स; प्रभात कुमार, वाइस प्रेसिडेंट – सप्लाई चेन; और राजेश चिंतक, चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर – रॉ मटेरियल्स एवं इनेबलिंग फंक्शंस शामिल थे। 13वें सीजन में पुरस्कार श्रेणियों का भी विस्तार किया गया। पहले से मौजूद विजेता और उपविजेता श्रेणियों के साथ तीनों श्रेणियों में तीसरे स्थान (सेकंड रनर-अप) की एक नई श्रेणी शुरू की ।