BREAKING NEWS

logo

दूधी बागीचा में 29-30 अप्रैल को होगा हजरत मखदूम सैयद अब्दुल लतीफ शाह दाता का सालाना उर्स, कव्वाली से सजेगी महफिल*


पलामू: जिले के ग्राम दूधी बागीचा, बभनडी (पो०- नवाडीह) में हजरत मखदूम सैयद अब्दुल लतीफ शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक 29 एवं 30 अप्रैल 2026 को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स का आयोजन नमाज़-ए-इशा के बाद शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना है।

उर्स कमेटी के अनुसार, इस अवसर पर 28 अप्रैल को जलसा-ए-पाक का आयोजन किया जाएगा, जबकि 29 और 30 अप्रैल की रात महफिल-ए-कव्वाली से पूरा माहौल रूहानी रंग में रंग जाएगा। कव्वाली मुकाबले में देश के नामचीन कव्वाल शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया, समाजसेवी अहमद कमाल उर्फ आदिल कमाल, टाइगर कुमार एवं अब्दुल मनान अंसारी द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर (उत्तर प्रदेश) से शरीफ परवाज़ कव्वाल एंड पार्टी और शिवा परवीन कव्वाला एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे।

उर्स कमेटी की सरपरस्ती याद अली साहब कर रहे हैं, जबकि सदारत की जिम्मेदारी भोला अंसारी एवं आजम अंसारी निभा रहे हैं। सचिव मो. जहाँगीर अंसारी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह दरगाह क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर साल हजारों लोग अपनी मुरादें लेकर पहुंचते हैं। कमेटी ने सभी धर्मों के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स में शामिल हों और कव्वाली का आनंद लें।

साथ ही कमेटी ने स्पष्ट किया है कि मजार शरीफ एवं कार्यक्रम स्थल पर नशे की हालत में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उर्स का आयोजन उर्स कमेटी बेड़मा, बभण्डी, चौपरिया सहित पूरे पलामू जिले के सहयोग से किया जा रहा है।