BREAKING NEWS

logo

महंगाई की मार से जनता त्रस्त है और केंद्र सरकार मस्त है: सन्नू सिद्दीकी


गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो का जोरदार प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला समिति ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम के तहत झामुमो नेता और कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद पलामू उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने किया। धरना को संबोधित करते हुए सन्नू सिद्दीकी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन सत्ता में बैठी सरकार जनता की पीड़ा सुनने के बजाय कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि गरीब, मजदूर, रेहड़ी-ठेला चलाने वाले, छोटे दुकानदार और मध्यम वर्ग के लोगों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि छोटे गैस सिलेंडर के दाम में ₹261 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 की वृद्धि यह साबित करती है कि केंद्र सरकार को आम आदमी की रसोई और रोजी-रोटी की कोई चिंता नहीं है। “एक तरफ बेरोजगारी चरम पर है, दूसरी तरफ महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हुई है,”। सिद्दीकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गईं, तो झामुमो सड़क से सदन तक आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा आदिवासी, गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक और आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करता रहेगा।इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन सिंहा, सलोनी टोपनो,हाजी शमीम,जिला उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी,संगठन सचिव देवानंद भारद्वाज, अनुराग सिंह, शाहबाज आलम, महानगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, मन्नत बग्गा, महिला मोर्चा से कांति चंद्रवंशी,मंजू, चंद्रा, रजिया नियाज़ी,रानी देवी,गीता देवी, कुंवारी दौडरे, रूपा देवी,प्रमिला कुमारी,सोनी गुप्ता ,रिया सिंह, वरिष्ठ नेता अविनाश देव,बबलू शाहनवाज,सनी शुक्ला,मुकेश चौधरी,युवा मोर्चा से सूरज कुमार, रजनीश सिंह, रिशु अग्रवाल , कौशल किशोर,अरविंद चौधरी,सिद्धार्थ कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा से फ़ज़्याइल अहमद,व्यवसाय मोर्चा से दीपू चौरसिया,आरफीन अहमद, क्रीड़ा मोर्चा से सुमित वर्मन सहित सैकड़ों जिला और प्रखंड से कमरूदीन अंसारी, नीतीश सिंह,अनिल चंद्रवंशी ,रंजीत तिवारी,बिरसा बारला ,सरोज अंसारी ,शमीम अंसारी ,सैयद फजल,सुमीत पाठक,कौशल सिंह कौशिक राज,उत्तम कुमार,साहिल अंसारी,सैयद सोनू,विकास तिवारी,रवीश कुमार आर्यन,विशाल कुमार,चंदेश्वर मेहता,नवलेश मेहता पदाधिकारी ,नेता शामिल हुए ।