BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन के राजनीतिक जीवन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित हुईं दो पुस्तकें


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक जीवन पर लिखी दो पुस्तकें भेंट की। इन पुस्तकों में एक हिन्दी और दूसरी अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है। हिंदी पुस्तक ‘हूल से हेमंत तक — आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ और अंग्रेज़ी पुस्तक ‘The Invisible Coup: Hemant Soren, Jharkhand and the Politics of Power’ का प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ द्वारा किया गया है।