BREAKING NEWS

logo

पलामू पुलिस की निष्क्रियता से हुई विनीत तिवारी की हत्या: रूचिर कुमार तिवारी


पलामू: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रूचिर कुमार तिवारी ने विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पलामू पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही एक युवक की जान चली गई।
श्री तिवारी ने बताया कि मृतक विनीत तिवारी के पिता ने शनिवार शाम करीब 7 बजे ही पुलिस को अपहरण की सूचना दी थी। साथ ही उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए नामजद आवेदन भी दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस उसी रात टीम गठित कर सक्रियता से खोजबीन करती, तो संभवतः विनीत तिवारी की जान बचाई जा सकती थी।
रूचिर कुमार तिवारी ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पुलिस अभिलंब हत्यारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे और दोषियों को सख्त सजा दिलाए।
इस घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग पुलिस प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।