BREAKING NEWS

logo

मतदाता सूची की शुद्धता के लिए कार्यकर्ता रहें अलर्ट: राजेंद्र प्रसाद सिन्हा


मतदाता पुनरीक्षण को लेकर झामुमो की अहम बैठक
मेदिनीनगर परिसदन भवन में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांकी और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देना तथा उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना था। इस दौरान झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी और झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। एक मई को डाल्टनगंज विधानसभा के नेताओं के साथ बैठक की गई थी, जिसमें डाल्टनगंज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों के नेता उपस्थिति हुए थे। अपने संबोधन में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा सबों आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यह समय सभी कार्यकर्ताओं के लिए बूथ स्तर पर मजबूती से डटे रहने और जमीनी स्तर पर संघर्ष करने का है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी मतदाता का नाम न तो छूटना चाहिए और न ही गलत तरीके से कटना चाहिए, इसके लिए सभी को सतर्क और सक्रिय रहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर मजबूती से लड़ना होगा। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से तय किया गया। श्री सिन्हा ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत और वार्ड में बेहतर समन्वय स्थापित कर टीमवर्क के साथ कार्य किया जाए, ताकि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। साथ ही, मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को चिन्हित कर समय रहते उनके सुधार के लिए पहल करने की बात कही गई। नए मतदाताओं, खासकर युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया और उन्हें संगठन के महत्वपूर्ण कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, सभी कार्यकर्ताओं बि. एल. ओ के साथ समन्वय स्थापित कर, घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने और उन्हें जागरूक करने का निर्देश दिया गया। और इस अभियान को तेज करने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने की रणनीति भी बनाई गई। साथ ही संगठन को और मजबूत करने तथा सभी स्तरों पर एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया गया। बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य चंदन सिन्हा, सचिव रंजन चंद्रवंशी, मनोज कुमार सिंहा, सुनील प्रसाद यादव, इमामुल हक, इरफान अंसारी, मो. मुस्ताक, वीरेंद्र गिरी, मिथिलेश पांडेय, फिरोज खान, इजरायल खान, धीरज सिंह, ख़लिम अंसारी, बीरेंद्र गिरी,  संजय सिंह, रणजीत, कुमार, मो. सईद अनवर, महेंद्र यादव, राजेंद्र जी,  हरिकेश सिंह, बिहारी पासवान, रामु पासवान, सरवर मुस्तफा, रणजीत प्रजापति सहित दर्जनों प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे।