मुख्यमंत्री सुक्खू ने मनाली मैराथन की टी-शर्ट का किया अनावरण
आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण की टी-शर्ट का अनावरण किया। मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाली इस मैराथन के लिए मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। उन्होंने आमंत्रण के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ग्रीन वॉरियर्स: यूथ इनिशिएटिव फॉर ए ड्रग-फ्री, फिट एंड क्लीन हिमाचल’ थीम पर आधारित यह आयोजन हिमाचल प्रदेश को साहसिक खेलों एवं इको-टूरिज्म के वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, महाधिवक्ता अनूप रत्न एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।



.png)


