हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और 5% महंगाई भत्ता (DA) जारी करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं भी कर्मचारी परिवार से होने के नाते, वह आप सभी की भावनाओं और अपेक्षाओं को भली-भाँति समझते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने सभी को दिवाली की हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
हिमाचल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने 5% DA के लिए CM सुक्खू का जताया आभार



.png)


