गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि
उत्तर गुवाहाटी–गुवाहाटी को जोड़ने वाले नए पुल के उद्घाटन के साथ-साथ
राज्य में कई अन्य महत्वपूर्ण पुलों और फ्लाईओवरों का भी शीघ्र उद्घाटन
किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बीती रात एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से
बातचीत करते हुए कहा कि मार्च माह में भरलुमुख फ्लाईओवर, चांदमारी–नूनमाटी
फ्लाईओवर, डिफू फ्लाईओवर, लंका फ्लाईओवर तथा जोरहाट फ्लाईओवर जनता को
समर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहरी
और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा लोगों को बड़ी
राहत मिलेगी।
डॉ. सरमा ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र आगामी समय में असमवासियों को कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की
सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में
तेजी से कार्य हो रहा है और आने वाले दिनों में इसका सकारात्मक प्रभाव
प्रदेश के समग्र विकास पर दिखाई देगा।
उत्तर गुवाहाटी–गुवाहाटी संपर्क पुल के साथ कई अन्य पुलों का होगा उद्घाटन: मुख्यमंत्री हिमंत





