BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टीम इंडिया की सफलता संयम और आत्मविश्वास की शक्ति का प्रमाण हैः प्रधानमंत्री मोदी


नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टी 20 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत की सराहना करते हुए इसे जीवन के बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक जीवंत उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की यह उपलब्धि केवल खेल की जीत नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प संयम और आत्मविश्वास की शक्ति का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “टी20 क्रिकेट विश्व कप जीतकर भारतीय टीम ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प संयम और आत्मविश्वास का संयोजन ही जीवन में सफलता की कुंजी है। यह जीत यह भी दर्शाती है कि सही दिशा में कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् “अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम्” साझा किया। उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए कहा है कि जीवन में प्रगति चाहने वाले किसी भी व्यक्ति को दृढ़ता और लगन से प्रयास करना चाहिए। धैर्य के साथ निरंतर कड़ी मेहनत निश्चित रूप से सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।