BREAKING NEWS

logo

कांग्रेस का देशद्रोही चेहरा उजागर - उपमुख्यमंत्री शिंदे


मुंबई,   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस के आंदोलन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि समिट में आंदोलन से कांग्रेस का देशद्रोही चेहरा उजागर हुआ है। चड्ढी-बनियान गैंग के इस असभ्य हंगामे के लिए कांग्रेस को लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व महापौर दत्ता दलवी, पूर्व नगरसेवक कमलेश राय सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे। 

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि जब भारत की तकनीकी क्षमता दुनिया के सामने पेश की जा रही थी, तब यूथ कांग्रेस की चड्ढी-बनियान गैंग ने असभ्य हंगामा करके वैश्विक मंच पर देश को बदनाम किया। यह देशभक्ति नहीं, एक तरह का देशद्रोह है। अगर भारत- अमेरिका समझौते का विरोध है, तो कांग्रेस को उस विरोध के कारण बताते हुए एक थ्योरेटिकल प्रेजेंटेशन देना चाहिए। 

इसके बजाय कांग्रेस ने विदेशी मेहमानों के सामने देश के काबिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाकर अपने ही देश की इमेज खराब करने की शर्मनाक कोशिश की। जब राहुल गांधी जैसे नेता विदेश जाकर भारत के बारे में बुरी खबरें फैलाते हैं, तो उनके युवा कार्यकर्ताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है?