BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अभया की मां से पराजित माकपा नेता कल्तान दासगुप्ता ने कहा - इंसाफ पाने की लड़ाई जारी रहेगी


कोलकाता, 05 मई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर 24 परगना जिलांतर्गत पानीहाटी में आईजी कर पीड़िता (अभया) की मां से हारने के बावजूद माकपा उम्मीदवार कल्तान दासगुप्ता ने इंसाफ की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए।

पानीहाटी से माकपा उम्मीदवार कल्तान दासगुप्ता ने अभया के इंसाफ से लेकर राज्य के भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों को लेकर ज़ोरदार आन्दोलन किया था। इसके बावजूद माकपा खोया हुआ भरोसा वापस पाने में नाकाम रही है। हालांकि, कल्तान ने कहा कि हारने के बावजूद वह मैदान नहीं छोड़ रहे हैं। उनके शब्दों में, "हमें आज भी इंसाफ चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे विगत दिनों जनता ने मांगा था।"

कल्तान दासगुप्ता माकपा का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह अभया आन्दोलन से मशहूर हुए थे। माकपा ने 26वीं विधानसभा सीट पर पानीहाटी सीट से कल्तान पर भरोसा किया था।

हालांकि, कल्तान दासगुप्ता ने कहा कि हार से आंदोलन नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि हमने लोगों के फैसले को स्वीकार किया है। हम कल भी अभया के लिए सड़क पर थे। आज भी न्याय नहीं मिला। इसलिए, हम उस मांग को लेकर फिर से सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि क्या नई सरकार इस बार उन फाइलों को खोलेगी। नहीं तो, उन्होंने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। उन्होंने समझाया कि भले ही जीत न मिले, वह लोगों के साथ थे, हैं और रहेंगे।