BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शंकराचार्य को स्नान के लिए रोकना पाप : अखिलेश यादव


उन्नाव,   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में जनपद की पूर्व सांसद अन्नू टंडन के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे। मांगलिक कार्यक्रम के बाद चलते समय सपा प्रमुख ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हिंदू परम्परा में गेरुवा वस्त्र का बहुत सम्मान है। वस्त्रों का सम्मान है। 

कोई वस्त्र पहनने से व कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता है। जो गीता में लिखी बातों को न मानता हो वह सनातनी कैसे । कहा कि जबसे धरती और धर्म बना होगा किसी भी संन्यासी, साधू संतों को गंगा स्नान के लिए नहीं रोका गया। पूजनीय शंकराचार्य को गंगा स्नान के लिए रोका गया। शंकराचार्य को स्नान के लिए रोकना यह पाप है। श्री यादव ने एस आई आर पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश यादव सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।