सूर्योदय: 06:11 बजे भाद्रपद कृष्ण द्वादशी, अजा एकादशी पारण, कृष्ण दामोदर द्वादशी, पर्यूषण प्रारंभ, भौम प्रदोष व्रत, विश्व साक्षरता दिवस, मां बेलांकनी पर्व एवं अगस्त्योदय आदि। “परिवर्तन से कभी न डरें, जितना बेहतर आप खो रहे हैं उससे लाख गुना अच्छा आपको अवश्य मिलेगा।” मेष: आज लंबे समय से अटका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद, जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। वृष: प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करियर और कारोबार के नए अवसर ला सकती है। संतान की नौकरी में तरक्की से खुशी मिलेगी। पुराने प्रेम से मुलाकात हो सकती है। मिथुन: आपकी सूझबूझ और सही निर्णय लेने की क्षमता लाभ देगी। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। काम की व्यस्तता के बीच परिवार के साथ समय बिताएं। कर्क: वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। सिंह: आज खुशियां और उपलब्धियां मिल सकती हैं। अटकी हुई बिजनेस डील पूरी होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। कन्या: आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ और आय में वृद्धि के संकेत हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। तुला: दिन व्यस्त रहेगा। जरूरी काम स्वयं संभालना बेहतर होगा। समारोह में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वृश्चिक: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। कारोबार की पुरानी समस्या भाई-बहनों के सहयोग से हल हो सकती है। परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। धनु: मन की इच्छा पूरी न होने से निराशा हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी से विवाद से बचें और कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। मकर: अचानक धन लाभ के योग हैं। कारोबार में मुनाफा और अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कुंभ: दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। संतान के परीक्षा परिणाम से खुशी मिल सकती है। नौकरी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। उधार लेने से बचें। मीन: कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। साझेदारी से जुड़े दस्तावेज ध्यान से पढ़कर ही स्वीकार करें। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी।आज का पंचांग एवं राशिफल
मंगलवार, 08 सितंबर 2026
सूर्यास्त: 18:38 बजे
चन्द्रोदय: 28:08+ बजे
चन्द्रास्त: 16:47 बजे
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
शक संवत: 1948 (पराभव)
विक्रम संवत: 2083 (रौद्र)
मास: भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि: द्वादशी, 14:42 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी
नक्षत्र: पुष्य, 16:39 बजे तक, इसके बाद अश्लेषा
योग: परिघ, 24:40+ बजे तक, इसके बाद शिवशुभ मुहूर्त
तिथि विशेष
आज का सुविचार
आज का राशिफल




.jpeg)


