रांची,। झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए बुधवार को सुबह से ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रांची स्थित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय को भी प्रधानमंत्री के विभिन्न तस्वीरों और गुब्बारों से सजाया गया है।
प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर जाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने भगवान बिरसा की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। सफाई कर्मचारियों के बीच मिठाई बांटकर उन्होंने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है, जिन्हें संपूर्ण ब्रह्मांड का रचयिता माना जाता है। हम सभी के लिए यह खुशी का दिन है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से, नरेंद्र मोदी बिना कोई छुट्टी लिए, अथक परिश्रम करते हुए, देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। आज वे 75 वर्ष के हो रहे हैं और देश के लिए निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यही कारण है कि दुनिया भारत की ताकत का लोहा मान रही है।
मरांडी ने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जो पहले कभी सोचा भी नहीं गया था। इसलिए, हम सभी भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना कर सकते हैं। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भारत के ऐसे सपूत ने इस मातृभूमि में जन्म लिया। उन्होंने भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उनके कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया, हर घर में शौचालय बनाए गए और उन्होंने पांच किलो अनाज देकर यह सुनिश्चित करने का सपना भी साकार किया कि भारत में कोई भी भूखा न रहे। बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने डीबीटी के माध्यम से खातों में सीधे पैसे भेजने का काम किया है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराने का काम किया है। भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है और आज हर भारतीय नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा है और गौरवान्वित भी महसूस कर रहा है। ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं और उनके जीवन को स्वस्थ बनाए रखें, जिससे कि वे इसी प्रकार माँ भारती की सेवा करते रहें।
प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबूलाल मरांडी ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

राय, प्रदेश संगठन महामंत्री करमवीर सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे । बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश कार्यालय में लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया ।---------------