BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गंगाराम अस्पताल दिल्ली में गुरुजी से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


रांची, । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन (गुरुजी) से मुलाकात की। गुरुजी इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वे इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि राजनीतिक विमर्श और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा संभव है।