BREAKING NEWS

logo

केरल में खुला भाजपा का खाता, त्रिशुर सीट की अपने नाम





नई दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी का इस बार केरल में खाता खुल गया है। पहली बार पार्टी ने यहां एक सीट त्रिशुर जीती है।



भारतीय जनता पार्टी आजतक केरल में कोई सीट नहीं जीत पाई है। चुनाव आयोग के अनुसार यहां त्रिशुर सीट पर भाजपा के सुरेश गोपी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के वीएस सुनील कुमार को 74 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

उधर, यहां की तिरुवनंतपुरम सीट पर केन्द्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर और कांग्रेस के शशि थरूर के बीच कड़ी टक्कर रही। यहां थरूर ने सीट 16 हजार से ज्यादा वोटों से जीत ली है।