जुगसलाई थाना कांड संख्या 78/2026, दिनांक-21.09.2026, धारा-334(1)/303(2) BNS 2023 दिनांक 21.09.2026 को वादी सुमित मलिक, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता सूरज मलिक, पता घोड़ा चौक, स्टेशन रोड जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम के द्वारा लिखित आवेदन देकर सूचना दिया गया कि वादी के घोड़ा चौक स्थित मलिक फ्लाईवुड दुकान में दिनांक 20-21.09.2026 के रात्रि में अज्ञात चोर दुकान का ग्रिल व शीशा तोड़ कर दुकान में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वादी के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया गया। कांड के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में पुनि०-सह-थाना प्रभारी जुगसलाई थाना एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों के सहयोग से पुलिस टीम का गठन किया गया। कांड के अनुसंधान एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.09.2026 को कपाली ओपी क्षेत्र से 1. नूर मोहम्मद, 2. दानिश हुसैन, 3. शेख गनी इमाम उर्फ लकी, एवं 4. शहनवाज खान को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर वादी के दुकान से चोरी किये गये पीठू बैग, दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, एवं चोरी करने के लिए प्रयोग किये गये स्कूटी तथा हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उक्त चारों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है तथा शेष बचे एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुसंधान जारी है। घटना में चोरी गये, बरामद सामानों की विवरणी:-


