स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार शव के पास पुराने कपड़े भी मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जबकि सभी पहलुओं से मामले की जांच जारी है।

