अररिया
अररिया
सहित पूरे जिले में रविवार को चित्रांश परिवार की ओर से भगवान चित्रगुप्त
महाराज की पूजा अर्चना की गई।अररिया और फारबिसगंज में स्थित चित्रगुप्त
मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने कलम और दवात के साथ परम्परा और वैदिक
रीति रिवाजों के साथ पूजा अर्चना की और भगवान चित्रगुप्त महाराज से विश्व
कल्याण की कामना की।बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने पूजा अर्चना
के साथ हवन कुंड में आहुति दी।
फारबिसगंज सुलतान पोखर स्थित भगवान
चित्रगुप्त मंदिर में पुरोहित के रूप में भूपेंद्र झा और मुख्य यजमान के
रूप में तरुण कुमार सिन्हा पूजन कार्य में भाग लिया।मौके पर बड़ी संख्या
में आरती और हवन कार्यक्रम में भाग लिया।मौके पर वीरेंद्र प्रसाद
वीर,प्रो.(डा.) अरविंद कुमार वर्मा,सतीश श्रीवास्तव,माधव लाल कर्ण,अमरेंद्र
मल्लिक,अभय कुमार श्रीवास्तव,अनिल सिन्हा,अभय सिन्हा,सत्येंद्र प्रसाद
वर्मा,सुशील सिन्हा,चंचल सिन्हा,संदीप सिन्हा,सुनील सिन्हा,वीरेंद्र
सिन्हा,योग नारायण लाल दास,आनंद सिन्हा,विजय मल्लिक,विनय सिन्हा,सोनू
सिन्हा,अजीत सिन्हा,राजा वर्मा,गोविंद लाल दास,अजीत सिन्हा,जयंत वर्मा आदि
लोग मौजूद थे।