BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कश्मीर घाटी की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन


श्रीनगर,। पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका भारतीय सेना ने माकूब जवाब दिया। श्रीनगर स्थित रक्षा अधिकारी ने कहा कि 25-26 अप्रैल की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कई पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा अकारण गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने भी उचित कार्रवाई कर संघर्ष विराम के उल्लंघन का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।