BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे


जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार माननीय कुलपति  प्रो . इला कुमार के निर्देशन में बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल  के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।स्वागत संबोधन कंप्यूटर साइंस विभाग के विभाग अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ रितेश कुमार ठाकुर के द्वारा दिया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रोफेसर इला कुमार द्वारा किया गया ।अपने अध्यक्षीय  संबोधन में उन्होंने कहा इंजीनियर डे सिर्फ आज के दिन के लिए नहीं बल्कि प्रत्येक दिन  हमारी गतिविधियां इससे संबंधित होनी चाहिए ।आई क्यू के साथ एस क्यू ( Spiritual Qnetient ) को भी विकसित करने के महत्व पर जोर दिया उन्होंने समझाया कि आई क्यू बुद्धिमत्ता और बौद्धिक क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है वही एस क्यू आध्यात्मिकता का प्रतिनिधित्व करता है जो एक व्यक्ति को आंतरिक मूल्य उद्देश्य नैतिक सोच और जीवन के प्रति एक संतुलित दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है उन्होंने छात्राओं को ज्ञान और तकनीकी कौशल के मूल्य और आध्यात्मिकता के साथ जोड़कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया । 
मुख्य अतिथि एन आईटी जमशेदपुर के डॉ चंद्रशेखर आजादअपने संबोधन में कहा कि इंजीनियरिंग में इनोवेशन, तकनीक और व्यावहारिक समस्या का समाधान होना चाहिए ।उन्होंने छात्राओं  को समाज के विकास के लिए लगातार सीखने रचनात्मक रूप से सोचने और तकनीक का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ।मंच संचालन बीसीए की छात्रा मरियम के द्वारा किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन बीसीए की छात्रा दीप्ति ने किया ।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर ,भौतिक विभाग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल, केमिस्ट्री विभाग की अध्यक्ष डॉ अन्नपूर्णा झा,हिंदी विभाग से डॉ नूपुर अन्विता मिंज ,डॉ पुष्पा कुमारी सहित अन्य विभागों की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी ।