BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेहतर बोनस समझौते से TSUISL कर्मचारियों में खुशी की लहर, यूनियन पदाधिकारियों को दी बधाई


जमशेदपुर, 15 सितंबर 2026:
TSUISL के Water Works, Seraikela PSD, Town Electrical एवं Water Distribution विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने आज दिनांक 15.09.2026 को TSU & SS Union Office पहुंचकर वर्ष 2025-26 के बेहतर बोनस समझौते के लिए यूनियन के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कर्मचारियों ने बोनस समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस समझौते से कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। कर्मचारियों ने यूनियन नेतृत्व द्वारा कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए किए गए प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों के लिए मजबूती से कार्य करने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता, विश्वास और सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। यूनियन हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
बेहतर बोनस समझौते को लेकर कर्मचारियों के बीच उत्साह और संतोष का वातावरण देखने को मिला तथा कर्मचारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को संगठन की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों की सफलता बताया।