BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ज़ेवर व ज़री" ज्वेलरी एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में FTS उत्पादों को मिला भरपूर स्नेह


*जमशेदपुर, 14 सितंबर 2026*

*बावरी फिरकी* द्वारा आयोजित एक-दिवसीय ज्वेलरी एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन *"ज़ेवर व ज़री"* का आयोजन आज द रेडिसन, P&M मॉल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में किया गया। यह आयोजन *FTS महिला समिति, जमशेदपुर* के सहयोग से संपन्न हुआ।

प्रदर्शनी में FTS महिला समिति द्वारा वनबंधु क्षेत्रों से जुड़े प्राकृतिक उत्पादों का स्टॉल लगाया गया, जिसमें FTS के प्रमुख उत्पाद *हल्दी, सरसों का तेल और शहद* उपलब्ध कराए गए। साथ ही राजस्थान से विशेष रूप से मंगाई गई खाद्य सामग्री *सांगरी, शुद्ध हींग, आंवले का चूरन, राई, कसूरी मेथी* आदि भी बिक्री हेतु रखी गई।

प्रदर्शनी में पूरे दिन दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। FTS स्टॉल को आगंतुकों का विशेष स्नेह मिला और स्टॉल पर रखे लगभग सभी उत्पाद बिक गए। यह आयोजन FTS उत्पादों के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सफल एवं सकारात्मक कदम रहा।

इस सफल आयोजन में FTS महिला समिति की सदस्यों - श्रीमती सीमा बागरोड़िया, सारिका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, प्रीति मित्तल, बबीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, जयश्री गोयल, नेहा गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, किरण देवुका एवं राधिका ढाढनिया का सक्रिय सहयोग रहा।