पटना,। सिसरो अस्पताल के प्रख्यात चिकित्सक डाॅ. महेश कुमार
रविवार को जदयू में शामिल हाे गए। जदयू के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश
अध्यक्ष उमेश सिंह कुशावाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।
उमेश
सिंह कुशवाहा ने कहा कि डाॅ. महेश कुमार का चिकित्सा के क्षेत्र में
अनुकरणीय योगदान रहा है। पूरे प्रदेश में उनसे चिकित्सीय लाभ लेने वालों की
बहुत बड़ी तादाद है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार की नीतियों एवं विकासकार्यों में विश्वास जताते हुए उन्होंने
जदयू की प्राथमिक सदस्यता ली है। हमें पूर्ण विश्वास है कि डाॅ. महेश
कुमार के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले दिनों में पार्टी को
फायदा होगा।
इस मौके पर विधानपार्षद सह राष्ट्रीय महासचिव जनाब अफाक
अहमद, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधायक जनाब
मुजाहिद आलम, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा मौजूद रहे।