नवादा,। नवादा सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार
काे प्रखंड सभागार में गुरुवार काे विशेष समारोह का आयोजन कर उन्हें
भावभीनी विदाई दी गई। उनके बेहतर जीवन की भी कामना की गई।
बीडीओ अंजनी
कुमार की पदोन्नति डीआरडीए के डायरेक्टर के पद पर हुई है। उनकी पदस्थापना
मुंगेर जिले में की गई। साथ ही नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक
कुमार का भी स्वागत किया गया। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष तथा महुली ग्राम
पंचायत के विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सभी ने एक
स्वर से अंजनी कुमार को विकास पुरूष के साथ ही मानवता का पुजारी बताया।
अंजनी कुमार ने कहा कि जीवनभर नवादावासियों का प्यार नहीं भूल पाउंगा।
नवादावासियों के सहयोग से ही वे रोह, गोविन्दपुर के बाद नवादा का बीडीओ के
रूप में उन्हें सेवा का अवसर मिला। अपने जिम्मेवारियों का जनसहयोग से वे
बेहतर तरीके से निवर्हन किया।