BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डिजिटल अरेस्ट : साइबर इंस्पेक्टर बनकर युवक से 14.7 लाख ऐंठे


जोधपुर,  । शहर सेंट्रल स्कूल स्कीम रोड पर रहने वाले एक युवक से शातिरों ने डिजिटल अरेस्ट कर 14.7 लाख रूपये ऐंठ लिए। उसे पांच माह तक डिजिटल अरेस्ट रखा। किसी महिला ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो कॉल किया और फिर ब्लैकमेल का सिलसिला शुरू कर दिया। आरोपित ने खुद को दिल्ली साइबर क्राइम इंस्पेक्टर बता कर यह ठगी की। पीडि़त की तरफ से अब एयरपोर्ट थाने में रिपोर्ट दी गई है।

एएसआई ज्ञानपाल ने बताया कि मूलत: चामू के गोदेलाई हाल एयरफोर्स सेंट्रल स्कूल के पास रहने वाले युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 26 दिसम्बर 24 को उसके पास में किसी महिला का वाटसअप पर वीडियो कॉल आया था। वह आपत्तिजनक स्थिति में थी तब उसने तुरंत कॉल को काट दिया था। मगर इस बीच महिला ने वीडियो बना दिया। एक दिन बाद यानी 28 दिसम्बर को किसी संजय अरोड़ा का कॉल आया और खुद को दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने की बात की। उसे डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। किसी राहुल शर्मा के नंबर देकर खाते में रूपये डलवाने शुरू कर दिए।

शातिर संजय अरोड़ा ने कॉल कर बताया कि उस महिला ने परेशान होकर सुसाइड कर लिया है। उससे बचने के लिए रूपयों की डिमाण्ड करता गया। उससे 28 दिसम्बर 24 से लेकर 10 मई 25 तक 14 लाख 7 हजार 820 रूपये ऐंठ लिए गए। एएसआई ज्ञानपाल ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। अब इसमें जांच आरंभ की गई है। पीडि़त के बयान के साथ आए हुए नंबरों की भी जांच शुरू की गई है।