BREAKING NEWS

logo

मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, गोली लगी




फिरोजाबाद,। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना उत्तर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के 15 हजार रुपये के इनामिया वांछित एक अभियुक्त को मुठभेड में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी संजुल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि नगला पान सहाय के जंगलों में एक संदिग्ध व्यक्ति छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगने पर घायल हो गया।

 घायल अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र अनिल निवासी कौसल्या नगर थाना उत्तर के रुप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, व 0 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुई।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।