BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी





बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी 23 जून को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर लेंगी। अब शादी को लेकर सोनाक्षी का रिएक्शन सामने आया है। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा है कि वह शादी के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं।



हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा, 'मुझसे हमेशा इस बारे में पूछा जाता है और अब ऐसा लगता है कि मैं इसे एक कान से सुनती हूं और दूसरे कान से निकल देती हूं। सबसे पहली बात तो यह कि मेरी शादी के बारे में बात करना किसी का काम नहीं है। दूसरी बात यह कि यह मेरी पसंद है इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना क्यों सोच रहे हैं। मेरे माता-पिता से ज्यादा दूसरे लोग मुझसे शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत मजेदार लगता है। अब मुझे इसकी आदत हो गयी है। यह मुझे परेशान नहीं करता। लोग उत्सुक हैं, मैं क्या कर सकती हूं।'



रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करेंगे और इसके लिए उनके करीबी दोस्तों व पारिवारिक सदस्यों के अलावा 'हीरामंडी' के सभी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। यह भी खबर आई है कि इन दोनों की शादी का समारोह मुंबई के बास्टियन में होगा लेकिन अभी तक न तो जहीर और न ही सोनाक्षी ने इस बारे में कुछ कहा है।