BREAKING NEWS

logo

सावन में पहनें गोटा वर्क साड़ी, देखें डिजाइन


साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए त्योहारों पर पहनने के लिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन की साड़ी को खरीदते हैं। लेकिन सावन का त्योहार सुहागिन और कुंवारी लड़कियों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसके लिए सब अलग-अलग तरह के कपड़े खरीदते हैं और उन्हें पहनते हैं। कई सारी लड़कियां होती हैं, जो सिर्फ इस त्योहार पर हरा रंग पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन इस बार आप रंग नहीं बल्कि वर्क को देखकर अपनी साड़ी को खरीदें। गोटा वर्क आजकल ट्रेंड में है आप इस वर्क की साड़ी भी सावन में पहन सकती हैं।