BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दीदी काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की


भोपाल,  । भारत की पूर्व विदेश मंत्री और तेजतर्रार महिला नेत्री सुषमा स्वराज की आज (बुधवार काे) पुण्यतिथि है। प्रदेश के कई दिग्गजों ने उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दी है। सुषमा स्वराज का 6 अगस्त 2019 को निधन हो गया था। उनका मध्य प्रदेश से गहरा जुड़ाव था। विदिशा संसदीय सीट से वे दो बार सांसद चुनी गई थी। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें पुण्यतिथि पर याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा पूर्व विदेश मंत्री, सुषमा स्वराज जी 'दीदी' की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी, चिंतन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सुषमा स्वराज काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति, ओजस्वी वक्ता, नारी शक्ति की जीवंत प्रतीक, पूर्व विदेश मंत्री, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय दीदी सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र सेवा, गरीब कल्याण के प्रति समर्पित आपका आदर्श जीवन सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।

सीएम ने पूर्व राज्यपाल के.एम. चांडी काे जयंती पर किया नमनइसके अलावा मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने मप्र के पूर्व राज्यपाल केएम चांडी काे जयंती पर याद किया है। उन्हें अपने संदेश में कहा स्वतंत्रता सेनानी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय के.एम. चांडी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।