हरिद्वार। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मुख्य किरदार निभाने वाले
शैलेश लोढ़ा ने अपने पिता श्याम सिंह लोढ़ा का अस्थि विसर्जन आज वैदिक विधि
विधान से गंगा जी में किया।
उल्लेखनीय है कि शैलेश लोढ़ा के पिता
श्याम सिंह लोढ़ा का बीते रोज निधन हो गया था। उनकी अस्थि अवशेष लेकर आज
उनके पुत्र शैलेश लोढ़ा हरिद्वार पहुंचे। विसर्जन के दौरान स्वामी रामदेव भी
सम्मिलित हुए। इस दौरान शैलेश की धर्मपत्नी डॉक्टर स्वाति, चाचा शैलेंद्र
सिंह व बहन शकुन सुराणा मौजूद रहे। लोढ़ा परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित
अविक्षित रमन व सुभिक्षित रमन ने अस्थि विसर्जन कर्म करवाया।