BREAKING NEWS

logo

लड़ के नहीं लिया है झारखंड, भाजपा ने सहमति से इस राज्य को बनाया हैः रविंद्र राय


रांची, । झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग कहते हैं कि झारखंड लड़कर लिया है। जब तक झारखंड के लिए लड़ते रहे तब तक झारखंड बना नहीं। भाजपा ने सहमति से इस राज्य को बनाया है।

रविंद्र राय ने रविवार काे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड बनाने के लिए जब सहमति हुई तब झारखंड में लड़ाई समाप्त थी। तब आदिवासी, गैर आदिवासी, अगड़ा-पिछड़ा दलित की जो सीमाएं बनाकर अलग राज्य के नाम पर जो तफरका पैदा करने की कोशिश थी खासकर जेएमएम और कांग्रेस ने, उस सीमा की रेखा को मिटाकर जब राज्य में एक आम सहमति का निर्माण किया गया। यह काम भाजपा ने किया। इसके बाद ये राज्य का निर्माण हुआ। इसलिए मैं आज बहुत जिम्मेदारी के साथ वैसे लोगों के उन दावों को खंडन करता हूं जो कहते हैं लड़के लिया झारखंड। उनके ऐसे कहने पर आज भी बिखराव और सामाजिक विभाजन की दुर्गंध निकलती है।

उन्होंने कहा कि आज जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि झारखंड में सामाजिक विभाजन के साथ किसी का अपमान नहीं किया जा सकता। यहां पर समाज के सभी वर्ग, जाति, समूह के अधिकार के रक्षा की बात करती है और सबके सम्मान के रक्षा के बात करती है। हम वादा करते हैं कि इस राज्य में आदिवासी भाईयों का, गैर आदिवासी भाईयों का, दलितों का, पिछड़ों का सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होगी। सबके हितों की रक्षा होगी। झारखंड में बेमनुष्यता की भावना 2000 के पहले भी जेएमएम कांग्रेस करता था। ये लालखंड तक की बात करते थे। खेत खलिहान तक लूटते थे। उससे मुक्त कराकर के हमने अटल जी के शासनकाल में राज्य बनाया।

राय ने कहा कि आज मैं चुनाव के माहौल मैं इस बात का संदेश झारखंड की जनता को देना चाहता हूं कि हमने झारखंड बनाया है तो हमारी विशेष जिम्मेदारी झारखंड की जनता के प्रति है इसका हमको एहसास है। इस प्रकार की राजनीतिक विभाजन का जो काम हो रहा है उससे इस राज्य को बचाने की जरूरत है। एक तरफ फिर से सांप्रदायिकता को बढ़ाने का काम कांग्रेस कर रही है। जातिवाद को फैलाने का काम राजद कर रहा है। आदिवासी गैर आदिवासी की भावना को भड़काने का काम जेएमएम कर रह है।

झारखंड को झारखंड वासियों के लिए सुरक्षित रखने का काम करना चाहिए। मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि आप लोकतंत्र के त्योहार में आये हो तो संविधान के तहत सबकी हितों की रक्षा की बात करे। मोदी के उस दृष्टिकोण के परिपेक्ष्य में यह बात रख रहा हूं, जिसमें उन्होंने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास। उसी प्रयास में मैं यह कहना चाहता हूं कि झारखंड में सबका मान-सम्मान और अधिकार की सुरक्षा भाजपा करेगी। आज जरूरत इस बात की है कि समाज के सभी वर्ग के लोग भाजपा का दिल खोलकर साथ दें। हमें विश्वास है कि झारखंड की जनता भाजपा के लिए समर्पित है।