रांची। नव नियुक्त प्राध्यापकों ने रविवार काे भाजपा प्रदेश
अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर उनके सार्थक प्रयासों के लिए आभार
प्रकट किया। प्राध्यापकों ने राज्यपाल का भी आभार जताया है।
भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विगत दिनों कोल्हान
विश्वविद्यालय के लिए जेपीएससी परीक्षा द्वारा चयनित 17 इतिहास विषय के
शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस
पर राज्यपाल ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार काे इतिहास
विभाग के सभी चयनित प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र
प्राप्त हो गया, जिससे प्राध्यापकों में खुशी है। नव नियुक्त प्राध्यापकों
में विनोद कुमार लोहरा, हेमा लकड़ा, मैरी नीला हांसदा, कविता कुमारी,
अरविंद कुमार साहू, साकेत बिहारी, प्रदीप झा, पंकज श्रीवास्तव, स्वीकृति,
अमृता जायसवाल, नूपुर, नितिन नीरज शामिल हैं।
कोल्हान विश्वविद्यालय
के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन द्वारा इतिहास विषय के 17 सहायक
प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। 31 अक्टूबर, 2023 को
जेपीएससी द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उम्मीदवारों के नामों की
अनुशंसा की। कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट द्वारा भी 02 फरवरी को
नियुक्ति की अनुशंसा की जा चुकी है लेकिन विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति
नहीं होने के कारण अनुमोदन की संचिका कुलाधिपति कार्यालय में लंबित थी।
कोल्हान विश्वविद्यालय के नव नियुक्त प्राध्यापकों ने बाबूलाल मरांडी से मिलकर जताया आभार
