BREAKING NEWS

logo

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुरहू प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन


खूंटी। राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, घूसखोरी, कमीशनखोरी, आतंक और जंगलराज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुरहू प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व मुरहू मंडल के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष राम बिहारी लाल एवं महामंत्री भुनेश्वर मांझी ने किया।

मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा कें पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार न तो जनता को सुरक्षा दे पा रही है और न ही रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने छह माह में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। झामुमो और कांग्रेस ने जनता का धोख दिया। मौके पर सुरेश प्रसाद, दुरजो कुम्हार, गोमेश्री पाहन, लक्ष्मण गोप, संतोष प्रसाद, शिरका हस्सा पूर्ति, बिरसा सोय, मंगरा मुंडा, लक्ष्मी गुप्ता, मांगो मुंडा, जगमोहन मुंडा, विशुन तांती, एतवा नायक, शुभम महतो सहित अन्य उपस्थित थे।