खूंटी। जनजातियों के लिए सुरक्षित खूंटी विधानसभा क्षेत्र
से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण
विकास मंत्री सोमवार को खूंटी पहुंचे। रांची से खूंटी आने के क्रम मंे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पारंपरिक ढंग से विधायक का स्वागत किया।
भाजपा
प्रत्याशी का स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक विशाल
मोटरसाइकिल जुलूस से उनकी आगवानी करते नीलकंठ सिंह मुंडा को खूंटी लाये।
इसके पूर्व डुंगरा मोड़, कालामाटी, हुटार, भाजपा कार्यालय, पिपराटोली, मेन
रोड सहित कई जगहों
पर सैकड़़ों कार्यकर्ताओं
ने उनका स्वागत
किया। समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और जयकारे लगाये। खूंटी
पहुंचने पर उन्होंने मिश्राटोली स्थित माता दुर्गा मंदिर में माथा टेका।
बाद में उन्होंने नेताजी चौक में सुभाष चंद बोस और नीचे चौक में भगत सिंह
की प्रतिमा और कचहरी पार्क स्थित भगवान बिरसा मुडा की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर तीनों महापुरुषों को नमन किया।
मौके पर विधायक
नीलकंठ सिह मुडा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर छठी बार उन पर भरोसा
जाताया और खूंटी सीट से उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया। इसके लिए भाजपा के
केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता
ने उनहें जो स्नेह दिया है, इसके लिए वे सभी मतदातओं का कृतज्ञ हैं।
नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं के आशीर्वाद और स्नेह के
कारण वे पिछले पांच चुनावों से लगातार विधानसभा में खूंटी क्षेत्र का
प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि
इस बार भी जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और वे छठी बार विधायक बनकर खूंटी
विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर चुनाव में विधानसभा
खेत्र के प्रभारी ओम सिंह, विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, पूर्व
जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश कश्ययप, जिलाध्यक्ष सीएस गुप्ता, भाजपा के जिला
उपाध्यक्ष संजय ,निखिल कंडुलना, रौशनलाल गौझू,, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
रोहित साहू सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
प्रत्याशी बनाये जाने के बाद पहली बार खूंटी पहुंचे नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत
