BREAKING NEWS

logo

कोडरमा में राजा तालाब के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस







कोडरमा,। कोडरमा थाना अंतर्गत राजा तालाब के पास सूर्य मंदिर के पीछे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उदय प्रसाद सिंहा ( 42) के रूप में हुई है। उदय प्रसाद एक स्कूल में बस चालक था।

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले मामला महिला थाना तक पहुंचा था। गुरुवार की देर शाम मृतक घर से निकल गया। सम्भावना है कि जहर खाकर उसने अपनी जान दे दी। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसे वहां देखा तो इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया है कि शव बरामद हुआ है, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।