रांची । झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का तबादला कर दिया है। विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर पदस्थापित राजीव रंजन कुमार को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी माटी कला बोर्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
वहीं, अपर सचिव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, के पद पर पदस्थापित नागेन्द्र पासवान को डीडीसी जमशेदपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में बुधवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी बने ओम प्रकाश गुप्ता
संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थापित ओम प्रकाश गुप्ता को अनुमण्डल पदाधिकारी, हुसैनाबाद (पलामू) के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्मिक ने इसका आदेश भी जारी कर दिया। राज्य में पहली बार संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।