BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ता का निधन, सांसद सहित कई लोगों ने जताई संवेदना



खूंटी। सड़क दुघटना में गंभीर रूप से घायल खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और फुदी गांव के निवासी अनुज जोजो की सोमवार को इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। अनुज जोजो के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जब भी अनुज जोजो मिलते थे, काफी गर्मजाोशी से मिलते थे। उनके निधन से कांग्रेस को काफी क्षति हुई है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि अनुज जोजो जैसे कार्यकर्ता बहुत मुश्किल से मिलते हैं। वे काफी मृदुभाषी मिलनसार और शांत स्वभाव के थे और संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी से कभी भागते नहीं थे।

जोजो के निधन पर प्रदेश सचिव सह जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, सहकारिता विभाग के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन खान, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, सुशील सांगा, सयूम अन्सारी, शब्बीर अंसारी, हेरमन सोय, सुषमा भेंगरा, सुनीता गोप, बंधु गंझू, जेम्स तोपनो, फिरोज आलम, शांता खाखा, हेलेन होरो, इंदुआन्ना हस्सा, अनिता नाग, सुंदरमनी हंस, फुलचंद टूटी, रोंबा गुड़िया, जुलियस कंडुलना आदि शामिल हैं।