BREAKING NEWS

logo

खुद को देश व संविधान से भी ऊपर समझने लगे हैं राहुल गांधी: केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ,। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्त्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी खुद को देश, संविधान, सेना, सरकार और अब तो न्यायालय से भी ऊपर समझने लगे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता भी पदों पर बने रहने के लिए उनकी परिक्रमा और चमचागीरी में ही व्यस्त हैं। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सेना पर ग़ैरज़िम्मेदाराना बयान पर फटकार के बाद भी उनके सुधरने की उम्मीद नहीं दिखती।उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता के सामने कांग्रेस के 'सजावटी' और 'बनावटी' नेता राहुल गांधी 'त्रस्त, पस्त और मानसिक कुंठा से ग्रस्त' हैं। उनका असल दुख यह है कि भारत ने पाकिस्तान को हौंका क्यों? उधर पाकिस्तान 'पस्त' होता है, इधर कांग्रेस भी 'पस्त' होती है।

भारत की आस्था का एक ‘स्वर्ण शिखरउप मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का स्वर्णमंडित शिखर एवं श्रीराम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक सशक्त प्रतीक है।प्रभु श्रीरामलला का मंदिर केवल एक स्थापत्य नहीं, बल्कि नए भारत के संकल्पों के शिखर के साथ साथ भारत की आस्था का एक ‘स्वर्ण शिखर’ है। इस पुनीत अवसर की आप समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!