उज्जैन,। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा का
गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। आलोक शर्मा का दो दिन से
स्वास्थ्य ख़राब चल रहा था। वे गुरुवार सुबह घर से मंदिर आने के निकले थे।
इस दौरान मंदिर में प्रवेश करने से पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
महाकाल
मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि दो दिन से अशोक शर्मा की तबीयत
खराब चल रही थी। रोजाना की तरह सुबह जब वे गुदरी स्थित घर से निकले थे।
मंदिर में प्रवेश से ठीक पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें
नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की
सूचना मिलने के बाद महाकालेश्वर मंदिर परिसर व शहर भर में अशोक की लहर छा
गई।