BREAKING NEWS

logo

इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त: "करो या मरो" के नारे के साथ शुरू हुआ था भारत छोड़ो आंदोलन


09 अगस्त का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। वर्ष 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में "भारत छोड़ो आंदोलन" की शुरुआत हुई थी। इस आंदोलन का उद्देश्य ब्रिटिश शासन को समाप्त कर भारत को स्वतंत्र कराना था। मुंबई के गौवालिया टैंक मैदान (अब अगस्त क्रांति मैदान) में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में गांधीजी ने देशवासियों से "करो या मरो" का आह्वान किया।

गांधीजी ने अपने ऐतिहासिक भाषण में "अंग्रेजो भारत छोड़ो" का नारा देते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे हिंसा का मार्ग न अपनाएं और सत्याग्रह के जरिए अंग्रेजी शासन का विरोध करें। यह आंदोलन देशव्यापी बन गया और लाखों भारतीयों ने इसमें भाग लिया। ब्रिटिश सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसके बावजूद, आंदोलन पूरे देश में फैल गया और स्वतंत्रता संग्राम को एक नई ऊर्जा मिली।

भारत छोड़ो आंदोलन से ब्रिटिश शासन की नींव हिल गई और अंततः यही आंदोलन भारत को 1947 में आजादी दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित हुआ।

अन्य प्रमुख घटनाएंः

1173 - दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी मीनार का निर्माण शुरू हुआ।

1831 - अमेरिका में पहली बाद स्टीम इंजन ट्रेन चली।

1892 - थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

1910 - अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।

1925 - काकोरी कांड: भारतीय क्रांतिकारियों ने लखनऊ के पास काकोरी में ट्रेन से जा रहे सरकारी खजाने को लूटा।

1942 - महात्मा गांधी ने मुंबई में "करो या मरो" का नारा दिया और भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।

1942 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।

1945 - अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।

1965 - सिंगापुर, मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1971 - भारत और पाकिस्तान ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।

1974 - वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने पद से इस्तीफा दिया।

2012 - भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

जन्मः

1201 - अर्नोल्ड फिज थेड्मर - अंग्रेजी इतिहासकार और व्यापारी।

1537 - फ्रांसिस्को बारोज्ज़ी - इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री।

1631 - जॉन ड्राइडन - अंग्रेजी कवि, नाटककार और आलोचक।

1862 - गंगाधर मेहरे - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि।

1891 - फ्रान्सिस वर्नर वाईली - संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।

1892 - एस.आर. रंगनाथन - विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।

1893 - शिवपूजन सहाय - उपन्यासकार।

1909 - विनायक कृष्ण गोकाक - ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार।

1915 - हितेन्द्र देसाई - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री।

1926 - एम. एम. जेकब - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।

1933 - मनोहर श्याम जोशी - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।

1937 - अभिमन्यु अनत - हिंदी के साहित्यकार।

1954 - अशोक दीवान - भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी।

1975 - महेश बाबू - फिल्म अभिनेता।

1991 - हंसिका मोटवानी - फिल्म अभिनेत्री।

1993 - दीपा करमाकर - भारतीय आर्टिस्टिक जिमनास्ट।

निधनः

1962 - हरमैन हीसे - जर्मनी के लेखक।

1970 - त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती - 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी।

2002 - रामकिंकर उपाध्याय - प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार।

2016 - कलिखो पुल - अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः

भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा ‘अगस्त क्रांति दिवस’

नागासाकी दिवस

भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस

विश्व आदिवासी दिवस