BREAKING NEWS

logo

इतिहास के पन्नों में 17 जूनः अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का फ्रांसीसी तोहफा






दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। अमेरिका को यह फ्रांस से तोहफे में मिला था। इसे 17 जून, 1776 को अमेरिका को सौंपा गया था। फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार प्रतिमा अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में लिबर्टी द्वीप पर स्थित है।

अमेरिका के लिबर्टी आइलैंड पर स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी एक महिला की मूर्ति है, जो स्वतंत्रता की रोमन देवी लिबर्टस का प्रतिनिधित्व करती है। स्टेच्यू के दाएं हाथ में मशाल है और बाएं हाथ में एक तख्ती है जिस पर अमेरिका की आजादी की तारीख है। मूर्ति के मुकुट से सूरज की 7 किरणें निकल रही हैं, जो दुनिया के 7 महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

दरअसल, अमेरिका की आजादी की 100वीं सालगिरह पर फ्रांस ने अमेरिका को तोहफे के तौर पर मूर्ति देने की योजना बनाई। प्रसिद्ध फ्रांसीसी मूर्तिकार फ्रेडेरिक ऑगस्टे बार्थेली के साथ मिलकर इसकी योजना बनी थी। लोहे और तांबे की बड़ी-बड़ी प्लेट्स को जोड़ कर 200 टन से भी ज्यादा वजनी मूर्ति बनाई गई। जुलाई 1884 में मूर्ति को बनाने का काम पूरा हो गया।





इस विशालकाय मूर्ति को फ्रांस से न्यूयॉर्क ले जाने के लिए इसके 350 छोटे-छोटे हिस्से किए गए और विशेष जहाज ‘आइसेर’ के जरिए न्यूयॉर्क लाया गया। 17 जून 1885 को यह जहाज न्यूयॉर्क पहुंचा था। 28 अक्टूबर 1886 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का अनावरण किया।





अन्य अहम घटनाएंः

1799- नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

1947- बर्मा ने खुद को गणतंत्र घोषित किया।

1963- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।

1991- राजीव गांधी को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया।

1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।

1999 - लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त।

2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के खून में शराब का अंश नहीं था।

2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।

2003 - फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।

2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।

2008 -देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।