BREAKING NEWS

logo

इतिहास के पन्नों में 16 मईः अबकी बारी अटल बिहारी






1996 के लोकसभा चुनाव में 161 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी। भाजपा ने दूसरे दलों के गठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया। 16 मई 1996 को अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि वाजपेयी की सरकार बहुमत साबित करने में विफल रही। यह सरकार महज 13 दिनों में गिर गई। भारतीय इतिहास में अब तक किसी भी प्रधानमंत्री का ये सबसे छोटा कार्यकाल है।



1998 में मध्यावधि चुनाव हुए। एकबार फिर भाजपा सबसे बड़े दल और एनडीए सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरा। वाजपेयी दोबारा प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 19 मार्च 1998 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनका यह कार्यकाल भी लंबा नहीं चला। 13 महीने बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।

ऐसे में 1999 में एकबार फिर मध्यावधि चुनाव हुए। इस बार एनडीए 303 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सत्ता में आया। 10 अक्टूबर 1999 को वाजपेयी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनकी सरकार ने कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले चुनाव का फैसला लिया। जो दांव उल्टा पड़ा गया।



अन्य अहम घटनाएंः

1911- कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।

1920- फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी।

1943- वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई।

1960- भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।

1975- सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया।

1996- अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

1999- दक्षेस का 2002 में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।

2004- रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।

2006- न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।