रांची,। दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक
बड़े और छोटे पंडालों का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में पिस्का मोड़
स्थित लक्ष्मी नगर के न्यू सूर्योदय युवा क्लब इस बार महाकाल मंदिर का
पंडाल बना रहा है।
क्लब के अध्यक्ष विवेक सिंह ने शुक्रवार को कहा
कि महाकाल मंदिर के प्रारूप में बन रहे पंडाल में मां दुर्गा विराजमान
होंगी। पंडाल बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। छोटानागपुर की आकृति में
मां की मूर्ति होगी। तोरण द्वार से लाइट को सजाया जाएगा। महाअष्टमी को
धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। नवमी को नौ कन्याओं का पूजन होगा। दसवीं के
दिन में नगर निगम साफ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ
समिति का विस्तार किया गया है।
महाकाल मंदिर के प्रारूप में विराजेंगी मां दुर्गा, तैयारी तेज
