BREAKING NEWS

logo

भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आए लोगों में 18 के शव बरामद


काठमांडू,  । नेपाल के पूर्वी क्षेत्र के जिले में शनिवार रात भूस्खलन की चपेट में आए लोगों में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

मुख्य जिला अधिकारी सुनीता नेपाल के अनुसार, इलाम नगरपालिका और मैजोगमाई सहित विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से दो घर दबे हुए थे। लापता लोगों की तलाश और घायलों की सहायता के लिए चल रहा अभियान फिलहाल जारी है।

बचाव अभियान रविवार सुबह शुरू हुआ लेकिन चुनौतीपूर्ण इलाके और लगातार हो रही बारिश ने प्रयासों को बाधित किया है। इटहरी से मंगसेबुंग में बचाव कार्यों में सहायता करने के लिए एक हेलीकॉप्टर का अनुरोध किया गया है, लेकिन भारी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड़ाना बेहद मुश्किल हो गया है।

पुलिस ने पुष्टि की कि इलाम में एक ही घर में पांच लोगों की मौत हो गई। संदकपुर के चांगे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मायजोगमाई नगर पालिका के प्यांग में एक ही घर के पांच लोग मारे गए हैं, जबकि संदकपुर के सुलुबुंग में एक घर बह जाने के बाद एक लड़की के लापता होने की सूचना मिली है।

मंगसेबुंग में एक गर्भवती महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फाक्फोक्थुम की एक अन्य घटना में, आमचौक के रैटमेट में भूस्खलन के दौरान मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान जारी रहने के कारण अभी और जानकारी एकत्र की जा रही है।