BREAKING NEWS

logo

पन्नू कनाडा में गिरफ्तार


कनाडा में खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीबी सहयाेगी और दाहिना हाथ कहलाने वाले इंदरजीत सिंह गाेसाल काे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सूत्राें के मुताबिक 36 साल के गाेसाल काे ओटावा में हथियाराें से जुड़े कई मामलाें मेें गिरफ्तार किया गया है। गाेसाल सिख फॉर जस्टिस एसएफजे संगठन का प्रमुख सदस्य है जिसे भारत ने आतंकवादी संगठन करार दिया है। वह पन्नू का निजी सुरक्षा अधिकारी भी रह चुका है और कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह के मुख्य सूत्रधार माना जाता है।


गाेसाल काे यहां दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उसे 2023 में नवंबर में टाेरंटाें में हिंदू मंदिर में हिंसा भड़काने के आराेप मेें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसे सशर्त रिहा कर दिया गया था।इस बीच कनाडाई अधिकारियाें के अनुसार उसके खिलाफ हथियार रखने, अवैध व्यापार और हिंसा भड़काने के मामामले में पूरे सबूत हैं। उसकी गिरफ्तारी काे भारत और कनाडा के बीच सुधरते संबधाें के ताैर पर देखा जा रहा है।